लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त आटो वाहन एवं 03 अदद मोबाइल बरामद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार चतुर्वेदी चौकी प्रभारी जटेपुर मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 659/23 धारा 394 भा0द0वि0 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्त अमित कुमार गौड़ पुत्र माधव प्रसाद गौड़ निवासी ग्राम नौसढ़ पासवान ढाला दवईया गांव थाना गीडा जनपद गोरखपुर, भकालू पुत्र बियन लाल निवासी लाल डिग्गी पार्क डोमखाना थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को लूट की 02 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त आटो वाहन सं0 UP 53 HT 1592 बरामद हुआ । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि0 की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि रात्रि के समय सड़क पर चलने वाले राहगीरों से मोबाइल व अन्य समाग्री छीन कर भाग जाते है । 30.8.2023 की रात्रि के समय हम लोग छिनैती करने के लिए काली मन्दिर के पास पहुँचे तो वहाँ एक लडका आया और हमारे आटो में बैठने ही जा रहा था कि, तभी हम लोग मौके का फायदा उठाते हुए मोबाइल छीन लिये और भागने लगे तभी लड़के द्वारा चलती हुई आटो को पीछे से पकड़ लिया गया । जिससे गिरकर उसे चोटे भी आई थी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

37 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago