शहर से लेकर गांव तक ‘हर घर तिरंगा’ की धूम, रेहरा बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा

रेहराबाजार/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर से लेकर गांव तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रेहरा बाजार ब्लॉक परिसर से हनुमानगढ़ी मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान की अगुवाई में निकली इस यात्रा में भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति के जोश से लबरेज़ लोग पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों की गौरव गाथा को याद करना और उन्हें नमन करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति का जज्बा जन-जन में जागृत होता है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और हमें अपने देश की सेवा पर गर्व है।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विमला चौधरी,भाजपा कार्यकर्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम करन मिश्र,अनिल सिंह ,अवनीश सिंह,अनुराग सिंह,महेश वर्मा,अरविद प्रजापति जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

9 hours ago