सिकंदरपुर में 29 अप्रैल को मनाई जाएगी पृथ्वीराज चौहान जयंत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की जयंती 29 अप्रैल बुधवार को प्रातः 10 बजे घुरी बाबा का टोला, सिकंदरपुर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंच, बैठक व्यवस्था सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान ने बताया कि पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान योद्धा और वीरता के प्रतीक हैं। उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य समाज और विशेष रूप से युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित करना है।उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा पृथ्वीराज चौहान के जीवन, उनके संघर्ष और ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम न केवल ऐतिहासिक स्मरण का अवसर होगा, बल्कि समाज में एकता और जागरूकता का संदेश भी देगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

‘विद्यार्थी दर्पण’ का भव्य अनावरण: शिक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के Gopalganj में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन…

1 hour ago

नवानगर में दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर आयोजित, 41 लाभार्थियों का चयन

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों…

1 hour ago

95 की उम्र में दुलारी देवी के हाथों खुला पेंशनर कक्ष, भावुक हुआ माहौल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को एक भावुक…

2 hours ago

अभ्युदय योजना के लिए आवेदन 31 मई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

2 hours ago

तीन मंजिला इमारत से गिरा शाखामृग, घंटों चला रेस्क्यू—नहीं बच सकी जान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Maharajganj जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने…

2 hours ago