बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम नेहता (सिवान कलां), जनपद बलिया निवासी स्वर्गीय सुब्बा यादव के पुत्र सलम यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया का विधानसभा सचिव नामित किया गया है।इस मनोनयन पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और डॉ. राजपाल कश्यप (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) की सहमति तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बलिया के जिलाध्यक्ष गुरुजलाल राजभर की संस्तुति पर की गई है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र संजय चौहान (उर्फ टमाटर), ग्राम प्रधान एवं विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर (समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया) द्वारा जारी किया गया है। मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सलम यादव अपने कर्मठ प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही, उनसे पार्टी के संविधान के अनुसार सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।इस मनोनयन की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष (बलिया), जनपद बलिया के पार्टी सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को सूचनार्थ भेजी गई है। सलम यादव के नए सचिव बनने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में भारतीय भाषाओं को शिक्षा और ज्ञान…