सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

सांकेतिक फोटो

चंदौली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ह्रदयपुर निवासी विवेक कुमार (30) अपनी मामी ममता यादव (40) को दवा दिलाने रामनगर ले जा रहे थे। इसी दौरान सिंघीताली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ममता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रख मांगी संतान की दीर्घायु की कामना

बघौचघाट,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया के पथरदेवा एवं बघौचघाट क्षेत्र में जितिया पर्व पर महिलाओं ने…

5 minutes ago

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के तीन ब्लाकों की ब्लॉक इकाई गठित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार प्रदेश संगठन मंत्री…

9 minutes ago

निष्पक्षता व निडरता के साथ कलम की ताकत को रखें मजबूत – नागेंद्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक पत्रकार भवन में हुआ संपन्न सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र के…

11 minutes ago

हिन्दी आस, विश्वास और स्वास की भाषा-प्रो. श्री प्रकाश मणि

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में रविवार को हिन्दी दिवस समारोह…

13 minutes ago

स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार अभियान के संदर्भ में डीएम की समीक्षा बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कैंप कार्यालय में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार…

18 minutes ago

365 दिन अपने बलबूते खड़ी रहती है हिंदी

हिंदी पखवाड़ा पर केंद्रित हिंदी की खोज-खबर लेने का विशेष दिन है हिंदी दिवस. इस…

21 minutes ago