Categories: Newsbeat

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा कथा पंडाल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम जिस्तवलिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग श्रद्धा और उल्लास के साथ सुनाया गया। कथा व्यास आचार्य पीयूष महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पावन कथा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी पर कंस के अत्याचार बढ़ने लगे और धर्म की हानि होने लगी, तब देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेने का संकल्प किया। मथुरा के राजा कंस को आकाशवाणी के माध्यम से जब यह ज्ञात हुआ कि उसकी बहन देवकी की आठवीं संतान उसका वध करेगी, तो उसने देवकी और वासुदेव को कारागार में बंद कर दिया। कंस ने उनकी सात संतानों की हत्या कर दी। इसके बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात में भगवान श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया।आचार्य पीयूष महाराज ने बताया कि भगवान के जन्म लेते ही कारागार के बंधन खुल गए, पहरेदार गहरी नींद में सो गए और वासुदेव की बेड़ियां टूट गईं। इसके बाद वासुदेव बालकृष्ण को टोकरी में रखकर यमुना नदी पार करते हुए गोकुल पहुंचे और उन्हें नंद बाबा तथा माता यशोदा के घर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार केवल कंस के वध के लिए नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और मानवता को प्रेम, करुणा एवं कर्मयोग का संदेश देने के लिए हुआ था।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही कथा पंडाल जय कन्हैया लाल की और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। भजन-कीर्तन और आरती के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर राकेश दुबे, मोहन मिश्र, हर्षित दुबे, राजकुमार, रतन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

10 minutes ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

26 minutes ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

31 minutes ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…

35 minutes ago