लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अलीगंज इलाके में शनिवार शाम दोस्तों के बीच लूडो खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। पुरनिया पुल के नीचे हुई कहासुनी के बाद 32 वर्षीय राहुल उर्फ अभिषेक कुमार अवस्थी पर कैंची से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, राहुल शनिवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ पुरनिया पुल के नीचे बैठकर लूडो खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शी सलीम के अनुसार, युवक वहां शराब भी पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राहुल का साथी प्रदीप सिंह फुटपाथ पर लगी मालिश की दुकान से कैंची उठा लाया। इसके बाद उसने राहुल के सीने और पेट पर कई वार कर दिए। हमले में राहुल बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी समेत कुछ अन्य युवक वहां से भाग निकले।
घटना देखकर आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। राहुल को अस्पताल ले जाने को लेकर परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई, जिसके बाद परिवार के लोग उसे ऑटो से अस्पताल लेकर गए। वहीं पुलिस के अनुसार घायल को पहले वाधा अस्पताल ले जाया गया था और बाद में परिजन उसे केजीएमयू लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
राहुल मूल रूप से सीतापुर जिले के गैरोली का रहने वाला था। उसकी करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका चार वर्ष का एक बेटा है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राहुल के मौसेरे भाई शिवम ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि राहुल को समय रहते बेहतर उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ADCP नवीन कुमार सिंह के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद अलीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात अलीगंज और मड़ियांव थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

14 minutes ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

24 minutes ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

40 minutes ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

1 hour ago

त्योहारों में दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें ये ट्रेंडी अंगरखा को-ऑर्ड सेट

लेखिका : रंजना नई दिल्ली। भारतीय परिधानों में महिलाओं की पसंद लगातार नए ट्रेंड के…

2 hours ago