बलिया (राष्ट्र की परम्परा )
बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता रेलवे स्टेशन के पास स्थित पोखरे में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिपाही रविवार की शाम से लापता थे। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच गए तथा जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पारितोष मिश्रा वर्ष 2025 बैच के सिपाही बताए जा रहे हैं और वर्तमान में बांसडीह कोतवाली में तैनात थे। रविवार की शाम से उनके लापता होने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को छाता रेलवे स्टेशन के पास पोखरे में उनका शव मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद बांसडीह रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोखरे से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सिपाही की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। सिपाही की अचानक मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। घटना को लेकर साथी पुलिसकर्मी भी स्तब्ध हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…
BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…