Categories: Uncategorized

रेल की संपत्ति चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मऊ रेलवे की 4000 की संपत्ति की चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को रिसीवर सहित धारा 3 आरपी( यूपी) एक्ट के अंतर्गत सुरक्षा बल के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरपीएफ इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार 13 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट /मऊ के क्षेत्राधिकार में अपराधिक गतिविधियों की सुरागरसी के क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर, खुरहट बाज़ार के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी कर रेलवे ट्रैक से पेडोल क्लिप व टीआरडी बॉण्ड की चोरी करने वाले तथ खरीदार सहित तीन अभियुक्तों, विनोद राजभर पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन राजभर रामपुर पथरिया थाना रानीपुर, विजय शंकर शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामधनी शर्मा निवासी खुरहट थाना रानीपुर जनपद मऊ, तथा कबाड़ की दुकान के संचालक प्रदीप चौहान पुत्र सिंहासन चौहान निवासी माता पोखरा थाना कोतवाली जनपद मऊ को, 12 अदद पेडोल क्लिप का छेनी बना हुआ तथा 18 अदद साबुत पेंडल क्लिप, टीआरडी बॉन्ड 20 अदद सहित कुल 4000 की संपत्ति की चोरी करने तथा रेल संपत्ति को अवैध रूप से रखने के जुर्म में, आरपीएफ पुलिस ने रेल संपत्ति को जप्त करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 04/2023 अंतर्गत धारा 3 आरपी(यूपी)एक्ट सरकार बनाम विनोद राजभर पंजीकृत किया गया। कार्यवाही में उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार शुक्ल, कॉन्स्टेबल राम प्रकाश सिंह व कांस्टेबल अभय कुमार रेसुब पोस्ट मऊ आदि लोग शामिल रहे मामले की जांच उपनिरीक्षक / ओमप्रकाश सिंह रेसुब पोस्ट/ मऊ द्वारा की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 minute ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

35 minutes ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

38 minutes ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

2 hours ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

2 hours ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

2 hours ago