रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, लूट का आरोपी सलाखों के पीछे


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना देवरिया को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जीआरपी पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर हुई वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे रामकृष्ण भारद्वाज तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सर्व रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार 1 अगस्त 2026 को जीआरपी थाना देवरिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए कृष्णा प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू (34 वर्ष) निवासी सिंधी मिल कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाना देवरिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 धारा 309(4), 115(2), 351(2), 352 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जुलाई 2026 को रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 स्थित एक दुकान पर लूट एवं चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि वारदात से प्राप्त नकदी उसने अपने शौक और खाने-पीने में खर्च कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी एवं लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले भी कोतवाली देवरिया में मारपीट, छेड़छाड़, पाक्सो अधिनियम तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र चौहान, आरक्षी रंजीत यादव, आरक्षी सुनील यादव तथा नित्यानंद (आरपीएफ पोस्ट देवरिया) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

8 minutes ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

18 minutes ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

29 minutes ago

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

4 hours ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

5 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

5 hours ago