शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 17/2026, धारा 103(1)/115(2)/351(3)/126(2)/191(1)/191(2)/191(3)/190 बीएनएस में नामजद आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थीं।
16 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक हरकेश सिंह के नेतृत्व में पहली टीम को सूचना मिली कि दो आरोपी ग्राम पृथ्वीपुर क्षेत्र में मौजूद हैं और फरार होने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सुबह लगभग 09:55 बजे ग्राम पृथ्वीपुर तिराहा से आगे दबिश देकर संजीत (28 वर्ष) पुत्र अवधेश सिंह तथा अवधेश (60 वर्ष) पुत्र स्व. चन्द्रपाल सिंह, निवासी ग्राम खमरिया, थाना गढ़िया रंगीन को गिरफ्तार कर लिया।
इसी क्रम में दूसरी टीम को सूचना मिली कि तीन अन्य आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन पर ग्राम कुबेर गौटिया जाने वाले अंडरपास के पास मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुबह 11:33 बजे विपिन (20 वर्ष) पुत्र अवधेश, नरेश (50 वर्ष) पुत्र चन्द्रपाल और प्रदीप (27 वर्ष) पुत्र अवधेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरकेश सिंह, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र तोमर, डालचन्द्र, विवेक कुमार, हेड कांस्टेबल मिर्जा जुबैर बेग, राशिद तथा कांस्टेबल धर्वेन्द्र कुमार और विश्वेन्द्र कुमार की भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…
समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…