बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बरहज स्थित लाजपत भवन से मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां पेयजल व शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
धरने के दौरान मऊ से आए रेलवे अधिकारी डीसीआई अखिलेश सिंह से वार्ता की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्टेशन पर न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही यात्रियों के लिए शौचालय की समुचित सुविधा उपलब्ध है। इस संबंध में वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम से कई बार वार्ता हो चुकी है और जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
चंद्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि जब तक स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित नहीं की जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा। वरिष्ठ नेता भोला तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि रेल प्रशासन ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर रेलवे चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।
धरने में भोला तिवारी, चंद्रभूषण पाण्डेय, जितेंद्र जायसवाल, रमेश तिवारी, नागेंद्र शुक्ल, चंद्रमोहन पाण्डेय, रामसनेही, शिव कुमारी देवी, उषा देवी, किरन देवी, अफजल अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…