देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों द्वारा संचालित किया गया।
अभियान के दौरान थाना मदनपुर की टीम द्वारा ग्राम करायल शुक्ल में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही पम्पलेट वितरित कर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में थाना एकौना की टीम ने उदय एकेडमी स्कूल, पचलड़ी में छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पम्पलेट वितरित किए गए।
जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उन्हें डायल-112, महिला पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली विकास खंड में मनरेगा कर्मियों का आक्रोश अब…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ की प्रधानाचार्या ने जानकारी दी है कि…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य…
डीएम-एसएसपी ने सुनीं 180 शिकायतें, मौके पर 18 का निस्तारण जमीन कब्जा, धान भुगतान, वरासत…
जौनपुर में शिक्षा और संस्कार का अनूठा संगम: कैलाश नाथ सिंह शिक्षण संस्थान का वार्षिक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण…