महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में थाना सिंदुरिया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को मानवता और संवेदनशीलता की अद्भुत मिसाल पेश की। क्षेत्र से लापता हुई दो वर्षीय मासूम कृषा को पुलिस टीम ने मात्र 30 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने बिना देरी किए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद और तकनीकी संसाधनों के उपयोग से पुलिस ने चारों ओर सघन खोज अभियान चलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई और आधे घंटे के अंदर ही कृषा को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
यह भी पढ़ें – देवरिया की छात्रा छांगुरि बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
जैसे ही पुलिस ने बच्ची को उसकी मां सोनी विश्वकर्मा और पिता अमरजीत के हवाले किया, परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। भावुक परिजनों ने कहा, “पुलिस ने हमारे परिवार को फिर से जीवन दे दिया।”
थाना प्रभारी सिंदुरिया ने बताया कि “मिशन शक्ति अभियान सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर कमजोर वर्ग की रक्षा के लिए समर्पित है।” उन्होंने कहा कि बच्ची को परिजनों से मिलाना मानवता की जीत है और इस कार्रवाई ने पुलिस की संवेदनशीलता व दक्षता को उजागर किया है।
यह भी पढ़ें – स्कॉर्पियो की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ड्राइविंग सीख रहे युवक ने मारी जोरदार टक्कर
यह सफलता न केवल पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को भी और मजबूत करती है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया…
प्राथमिक विद्यालय बागापार टोला कोदईपुर का मामला, जांच की मांग तेज महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025…
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर…
18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व…
सीडीओ बनकर ग्राम्य विकास व विभिन्न विभागों की निम्न बिन्दुओं की करी समीक्षा बैठक,खराब प्रगति…