Categories: Uncategorized

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न15सितंबर तक नामांकन 18 को चुनाव

चुनाव के लिए मान्यता प्राप्त पत्रकार बैठक करते हुये

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार सदस्यों की बैठक शनिवार को नगर के गिरहस्थ प्लाजा में संपन्न हुई। जिसमें संगठन चुनाव के बाबत निर्णय लिया गया। इसके पूर्व संगठन के संरक्षक मंडल की घोषणा की गई। जिसमें 5 मान्यता प्राप्त पत्रकार नागेंद्र राय, सुधाकर पांडेय, मकसूद अख्तर, वेदनारायण मिश्रा व विजय गुप्ता को कमेटी का संरक्षक घोषित किया गया। जिनके नेतृत्व में ही संगठन चुनाव आगामी 18 सितंबर दिन रविवार को सुनिश्चित हुआ है। जिसके लिए नामांकन की तिथि 15 सितंबर तक घोषित की गई है। उसके बाद कोई नामांकन नहीं कर सकेगा।जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक मंडल सदस्य वेदनारायण मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त संगठन चुनाव में अध्यक्ष पद एक, महामंत्री पद एक, उपाध्यक्ष पद दो, मंत्री पद एक व कोषाध्यक्ष पद एक पर चुनाव सुनिश्चित हुआ है। सभी पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। जिस पद पर एक नामांकन होंगे नियमानुसार वह निर्विरोध माने जाएंगे। जबकि एक से अधिक नामांकन होने पर संवैधानिक तरीके चुनाव किए जाएंगे। फिलहाल उपरोक्त पदों के लिए नामांकन की तिथि 15 सितंबर तक सुनिश्चित की गई है।उक्त निर्णय संरक्षक मंडल के पांचों सदस्यों की उपस्थिति में लिया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, महामंत्री आनंद कुमार गुप्ता, एडवोकेट विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, दुर्गा किंकर सिंह, राहुल सिंह, अमित त्रिपाठी, संजय राय, संजय दुबे, चन्द्रप्रकाश तिवारी, प्रवीण राय, ज़ाहिद इमाम, आनन्द मिश्रा, आज़ाद नोमानी, अवधेश पांडेय, हरिओम राय, रविन्द्र सैनी व श्रीराम जायसवाल उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

8 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

10 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

10 hours ago