माउंट वैली एकेडमी का वार्षिक समारोह बना प्रतिभाओं का उत्सव, टॉपर्स साइकिल से सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी में रविवार को वार्षिक रिजल्ट उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक मंच के बीच आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश बहादुर श्रीवास्तव (अध्यक्ष, गौरव विद्यालय मंदिर, मुंडेरवा, बस्ती) द्वारा अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती का वंदन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच को जीवन में सफलता का मूलमंत्र बताया।
विशिष्ट अतिथि आशा श्रीवास्तव (संरक्षक, माउंट वैली एकेडमी) ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होता है, जहां नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का निर्माण होता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति व लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों ने तालियों की गूंज से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्री-प्राइमरी वर्ग से रुद्रांश श्रीवास्तव, प्राइमरी वर्ग से जिकरा नूर तथा अपर प्राइमरी वर्ग से अंसा अफाक ने स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। विद्यालय परिवार द्वारा इन तीनों छात्रों को विशेष रूप से साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय प्रशासन ने पुरस्कार वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ नियमित उपस्थिति, सुंदर हस्तलेखन, अनुशासन और स्वच्छ वेशभूषा को भी मूल्यांकन का आधार बनाया। प्रत्येक कक्षा से पांच छात्रों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सैकड़ों उपहार वितरित किए गए, जिनमें ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक सामग्री शामिल रही।
प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही ऐसे कार्यक्रम सफल हो पाते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक अत्रेश कुमार श्रीवास्तव एवं उपप्रबंधक नितेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंजली विश्वकर्मा एवं बेनजीर बद्र ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि समन्वयक आनंद कुमार की भूमिका भी सराहनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 minutes ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

14 minutes ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

29 minutes ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

43 minutes ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

1 hour ago

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

3 hours ago