Categories: Uncategorized

भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस मना

डीएम ने लौह पुरूष के जयंती पर जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 149वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘ राष्ट्रीय एकता दिवस ’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाते हुए कहा ‘‘ मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं।” जिलाधिकारी ने लौह पुरूष के जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यद्यपि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को है लेकिन शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आगामी 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का त्यौहार एवं अवकाश होने के कारण आज ही हम सब सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के सिद्धान्तों, आदर्शो एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धाजली होगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुनील कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार, एसपीओ अजीत कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

14 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

14 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

17 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago