बिना अनुमति बच्चों की पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने किया बड़ा खुलासा

खंड शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई — धुरियापार में बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर लगा ताला, प्रबंधन में हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उरुवा विकासखंड के धुरियापार क्षेत्र में बिना शैक्षिक मान्यता के चल रहे शोभा देवी पब्लिक स्कूल पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पास किसी भी प्रकार के मान्यता संबंधी दस्तावेज न मिलने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद कराने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, उक्त विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई बिना अनुमति के कराई जा रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी के पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन से जब मान्यता प्रमाणपत्र मांगा गया, तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर बीईओ मनोज कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए विद्यालय को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया और स्पष्ट कहा कि जब तक विद्यालय मान्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करता, तब तक किसी भी स्थिति में इसे दोबारा न खोला जाए।

क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार, उरुवा ब्लॉक में दर्जनों ऐसे विद्यालय संचालित हैं जो विभागीय अनुमति के बिना ही शिक्षा व्यवसाय में लिप्त हैं। इन स्कूलों में न तो योग्य शिक्षक हैं, न ही आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और बिना मान्यता के स्कूलों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसा पाया गया, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें –कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सीमा पर सेना का चौकन्ना पहरा — सर्दियों से पहले बढ़ी निगरानी

ये भी पढ़ें –रहस्यमय हालात में युवक की मौत से मचा हड़कंप ,घर का इकलौता चिराग बुझा,

Editor CP pandey

Recent Posts

सर्पदंश से महिला की हालत खराब अस्पताल मे कराया गया भर्ती

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )l सोमवार की देर रात एक महिला के पैर में सर्प…

6 minutes ago

“बुधवार का शुभ और अशुभ समय–15 अक्टूबर 2025 पंचांग”

📜 15 अक्टूबर 2025 पंचांग – कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी (बुधवार) विशेष विवरण – पंडित…

7 minutes ago

नवागत थाना प्रभारी ने बनकटा थाने का कार्यभार संभाला

देवरिया/भाटपार रानी (राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनकटा थाने में नवागत थाना प्रभारी ने…

19 minutes ago

देवरिया में ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने लगाई गुहार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील के ग्राम तकिया धरहरा में ग्राम प्रधान और…

23 minutes ago

ध्रुव और प्रह्लाद की अटल भक्ति से गूंजा कथा पंडाल, बाल योगी पंचौरी जी महाराज ने सुनाई नरसिंह अवतार की अद्भुत कथा

श्रद्धालु हुए भाव-विभोर संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र स्थित…

29 minutes ago

जूडो (पुरुष) टीम का चयन 17 अक्टूबर को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जूडो (पुरुष) टीम का चयन अंतर…

37 minutes ago