देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी और सरचार्ज लगाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बरहज में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
बरहज-देवरिया मार्ग पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत ने प्रदेश सरकार पर जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में बढ़ाए गए सरचार्ज और बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है।
विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता हासिल की थी, लेकिन वर्तमान में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उनका आरोप है कि बिजली, खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि बिजली बिल में बढ़ाया गया सरचार्ज वापस नहीं लिया गया और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जन जागरूकता अभियान चलाएगी और जिले के विभिन्न गांवों में धरना-प्रदर्शन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। सपा नेताओं का कहना था कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और किसानों पर पड़ेगा।
इस अवसर पर सपा नेता विजय रावत के साथ सजीव तिवारी, राहुल सिंह, पवन पांडेय, अजीत सिंह, अमित प्रधान, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र चौधरी, विजय यादव सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बलिया को लंबे इंतजार के बाद नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज और कुशीनगर जिले की सीमा पर स्थित टेढवा गांव के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…
अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…