कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके पर निकाले गए विशाल जुलूस के दौरान विवाद हो गया। मराठा समुदाय द्वारा निकाला गया जुलूस किले के अंबाभवानी मंदिर से शुरू होकर मेन रोड होते हुए बसवेश्वर सर्कल और वल्लभभाई चौक की ओर बढ़ रहा था।
मस्जिद के बाहर बढ़ा विवाद
आरोप है कि जुलूस जब एक मस्जिद के बाहर पहुंचा तो डीजे की आवाज तेज कर दी गई और कुछ लोग वहीं रुककर नारेबाजी व नाच-गाना करने लगे। मस्जिद में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच किसी शरारती तत्व द्वारा जुलूस की ओर चप्पल फेंकने की बात सामने आई।
इसके बाद माहौल बिगड़ गया और कथित तौर पर मस्जिद के अंदर से जुलूस पर पत्थर फेंके गए।
ये भी पढ़े – अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रहार: मऊ में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
आगजनी और पुलिस कार्रवाई
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और जुलूस को आगे बढ़ाया। हालांकि कुछ देर बाद मस्जिद के बाहर खड़े ठेलों में आग लगाए जाने की भी खबर सामने आई।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पथराव और आगजनी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1#google_vignette
मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…
आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…