बरियारपुर में खूनी संघर्ष का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, दो की हालत गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो घायल युवकों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार पर अचानक प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में जब्बार, अयूब, जुरसेद और मजरु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय महराजगंज में भर्ती कराया गया।

इलाज के बाद जब्बार और मजरु की हालत में सुधार होने पर उन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अयूब और जुरसेद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – बलिया में चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, दो टीमें गठित

इस घटना के संबंध में जमशेद आलम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही बिकाऊ, शदरे आलम, फखरे आलम, गोल्डन और अमन समीर के खिलाफ प्राणघातक हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी।

मुखबिर की सूचना पर भिटौली पुलिस टीम ने भैंसा पुल के पास से शदरे आलम, फखरे आलम, समीर और गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वहीं, शिकायतकर्ता ने गांव के ही आफताब आलम सिद्दीकी पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस इस बिंदु पर भी गहन जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – भारतीय संस्कृति की आत्मा: गायत्री मंत्र में निहित चेतना, विवेक और नैतिक शक्ति

Karan Pandey

Recent Posts

गोरखपुर में 8 अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा…

1 hour ago

बलिया में चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, दो टीमें गठित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात सामने…

2 hours ago

भारतीय संस्कृति की आत्मा: गायत्री मंत्र में निहित चेतना, विवेक और नैतिक शक्ति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय संस्कृति केवल रीति-रिवाजों, पर्व-त्योहारों और अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है,…

2 hours ago

रक्त से आगे संस्कारों का रिश्ता: माता-पिता और पुत्र के अटूट बंधन से गढ़ता है समाज का भविष्य

— डॉ. सतीश पाण्डेयमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माता-पिता और पुत्र का रिश्ता केवल जन्म से…

2 hours ago

संस्कार से सिस्टम तक भटकाव: मूल्यों के अभाव में असंतुलित होता समाज

— कैलाश सिंहमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समाज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है,…

2 hours ago

सेवानिवृत्ति से पहले आदेशों की अनदेखी, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में विभागीय अनुशासन और आदेशों के पालन को…

2 hours ago