Categories: Uncategorized

प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, राहुल गांधी से हलफनामा मांगने के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की तीखी आलोचना की, जब महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने राहुल गांधी से उनके ‘वोट चोरी’ के दावे पर हलफनामे पर हस्ताक्षर करने को कहा। संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका ने हलफनामा मांगने के समय और प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियम के अनुसार चुनाव परिणामों के संबंध में याचिका 30 दिनों के भीतर दायर की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “याचिका को ठीक से समझिए। अगर 30 दिनों के भीतर हलफनामा जमा नहीं हुआ तो उसका कोई असर नहीं होगा। तो फिर अब हलफनामा क्यों मांगा जा रहा है? इतना बड़ा खुलासा हुआ है, अगर यह अनजाने में भी हुआ हो, तो इसकी जांच होनी चाहिए। आप मतदाता सूची क्यों नहीं दे रहे? आप जांच क्यों नहीं कर रहे? बल्कि हलफनामा मांग रहे हैं। संसद में हमने जो शपथ ली है, उससे बड़ी शपथ और क्या हो सकती है?”

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत सभी आंकड़े सार्वजनिक हैं और पार्टी खुले तौर पर दावा कर रही है कि 40,000 फर्जी वोट हैं। उन्होंने कहा, “अगर किसी विधानसभा सीट पर एक लाख फर्जी वोट जोड़ दिए जाएं, तो नतीजे को आसानी से प्रभावित किया जा सकता है। भाजपा और चुनाव आयोग को इस मामले की गंभीरता को समझना चाहिए। केंद्र सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।”

भाजपा और चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “इंडिया ब्लॉक के नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे, लेकिन यह स्पष्ट है कि इसमें गड़बड़ है। भाजपा नेता जिस तरह से जवाब दे रहे हैं, उससे भी यह साफ है। अगर आप किसी शिक्षक के पास जाकर नकल का आरोप लगाएं, तो क्या शिक्षक आपको थप्पड़ मारेंगे, या नकल की जांच करेंगे? यहां वे राहुल गांधी को गालियां दे रहे हैं और उनसे हलफनामा मांग रहे हैं। अगर सरकार इसमें शामिल नहीं है, तो निष्पक्ष जांच क्यों नहीं हो रही?”

प्रियंका के इस बयान ने चुनाव आयोग और भाजपा पर विपक्ष के हमले को और तेज कर दिया है, जबकि ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिव और मोक्ष: शास्त्रों में वर्णित मुक्ति का परम रहस्य

🔱 शास्त्रों में शिव—धर्म की जड़, आस्था की धड़कन और मोक्ष का महाद्वार ने हमें…

10 minutes ago

16 जनवरी के ऐतिहासिक निधन: सिनेमा, साहित्य, राष्ट्रवाद और संस्कृति के अमर स्तंभ

भारत और विश्व इतिहास में 16 जनवरी वह तिथि है, जब सिनेमा, साहित्य, समाज सुधार,…

17 minutes ago

सूर्य–बुध संयोग से बदलेगा भाग्य, जानिए आज का संपूर्ण राशिफल

शुक्रवार 16 जनवरी का महासंयोग: वाशी योग से चमकेगा भाग्य, करियर–धन–सम्मान में बड़ी बढ़त (ज्योतिष…

27 minutes ago

कौन-सा मूलांक आज दिलाएगा धन और सफलता?

आज का अंक राशिफल: कौन-सा मूलांक बदलेगा आपकी किस्मत? जानिए पूरा भविष्यफल ज्योतिष शास्त्र की…

33 minutes ago

भारत से विश्व तक: 16 जनवरी से जुड़े सबसे बड़े फैसले और घटनाएँ

📜 इतिहास के पन्नों में 16 जनवरी: युद्ध, विज्ञान, राजनीति और सत्ता परिवर्तन की यादगार…

40 minutes ago