Categories: Uncategorized

प्रभारी मध्य प्रदेश मुकुल वासनिक को छुटटी पर भेजा गया


भोपाल RKPNEWS भारत जोडो रैली के माघ्यम से जहां काग्रेस अपने को मजबुत बनाने के होड में जुट गयी है वही सिर्फ टिकट के दावेदारो को बाहर का रास्ता भी दिखाना शुरु कर दिया है इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह पार्टी की ओर से बड़ा कदम माना जा सकता है। दरअसल, अब तक पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी थे। हालांकि, अब उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इस पद से मुक्त होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुरोध किया था। उनके इस अनुरोध को पार्टी अध्यक्ष ने स्वीकार कर दिया है। इस बात को लेकर कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है।
मुकुल वासनिक को उस समय मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद सरकार गिर गई थी। मुकुल वासनिक ने मध्यप्रदेश में दीपक बाबरिया की जगह ली थी। आदेश के मुताबिक के यह प्रभार तत्काल प्रभाव से जारी हो रहा है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में मुकुल वासनिक बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। दीपक बाबरिया ने सक्रियता दिखाई थी और पार्टी को सत्ता में लाने में अहम किरदार निभाया था।

Editor CP pandey

Recent Posts

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

49 minutes ago

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

1 hour ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

2 hours ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

2 hours ago

भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला: JSSC-CGL के तीन और अभ्यर्थी CID के हत्थे चढ़े

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…

2 hours ago