पुरानी बलिया में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त, गरजेगा बुलडोजर — सिटी मजिस्ट्रेट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद प्रशासन अब अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के मूड में है। हाल ही में भू-राजस्व विभाग की टीम ने सीआरओ त्रिभुवन के नेतृत्व में पुरानी बलिया क्षेत्र में सरकारी जमीनों का चिन्हांकन किया था। जांच के दौरान सामने आया कि कई स्थानों पर भू-माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराए गए हैं।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कब्जाधारियों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने बताया कि चिन्हित की गई सरकारी जमीनों पर हुए अवैध निर्माणों को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की मजबूत आधारशिला: संतोष सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की मजबूत आधारशिला…

2 minutes ago

भव्य कलश यात्रा के साथ 13वें श्री श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

महराजगंज (राष्ट्र परम्परा)। जनपद महराजगंज के परतावल क्षेत्र में आयोजित होने वाले श्री श्री विष्णु…

28 minutes ago

केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई बांटकर जताई खुशी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जनपद महराजगंज में खासा उत्साह देखने…

40 minutes ago

भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त- रणवीर

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।रविवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोहिया वाहिनी के…

46 minutes ago

देवरिया में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, क्रिटिकल कॉरिडोर टीम हुई हाईटेक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों के…

1 hour ago

बजट में मोदी सरकार ने रखा सभी वर्ग का ख्याल

बजट से भाजपाई खुश,मिठाई खिला जाहिर की खुशी देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।केन्द्र सरकार द्वारा सभी वर्गों…

1 hour ago