पर्यटन इकाइयों को अनुदान और छूट, उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर

उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति–2022 से कुशीनगर में पर्यटन निवेश को नई गति, उद्यमियों को मिल रहा प्रोत्साहन


कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति–2022 जनपद कुशीनगर में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जिले में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न इकाइयों को प्रोत्साहन देकर निवेश को आकर्षित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन नीति–2022 के अंतर्गत होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे, ट्रैवल एवं टूर ऑपरेटर, मनोरंजन पार्क, साहसिक पर्यटन परियोजनाएं और अन्य पर्यटन आधारित इकाइयों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इनमें पूंजी निवेश अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क में छूट, पंजीकरण में सहूलियत और अन्य वित्तीय प्रोत्साहन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में प्राप्त पर्यटन परियोजनाओं के प्रस्तावों की गहन जांच के बाद पात्र इकाइयों को नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है। जिला प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि सभी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप निवेशकों तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें – जब एक ही तारीख़ पर विज्ञान, राजनीति, साहित्य, कला और स्वतंत्रता की चेतना ने एक साथ जन्म लिया

कुशीनगर जैसे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह नीति विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है। इससे न केवल बड़े निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को भी पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यम स्थापना के अवसर मिल रहे हैं।
जिला प्रशासन ने इच्छुक निवेशकों, व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों से अपील की है कि वे उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति–2022 के प्रावधानों का अधिकतम लाभ उठाएं और पर्यटन आधारित परियोजनाओं में निवेश कर जनपद के विकास में सहभागी बनें। इससे पर्यटन को नई पहचान मिलने के साथ-साथ जिले में रोजगार, आय और बुनियादी ढांचे का भी समग्र विकास होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूरिया के नाम पर शोषण! परतावल में तड़के से लाइन, खाद के साथ जबरन दवा थमाने का आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल विकासखंड में यूरिया खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें…

5 minutes ago

मतदान से लोकतंत्र सशक्त, उदासीनता से कमजोर होती जनशक्ति

लेखक - कैलाश सिंह महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र में मतदान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया…

9 minutes ago

पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, 288 लोगों व 170 वाहनों की हुई जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

11 minutes ago

बांग्लादेश के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे भारत सरकार: आनन्द शंकर पाठक

जनपद मुख्यालय खलीलाबाद का नाम बदलकर समय माता नगर और बाईपास चौराहे का नाम अटल…

16 minutes ago

मेट्रो विस्तार से बदलेगी दिल्ली की हवा, फेज़-5A को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली की खराब होती हवा और लगातार बढ़ते…

53 minutes ago

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जारी किया समाधान दिवस का कैलेंडर

जनवरी से जून 2026 तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी, डीएम ने दिए सख्त…

2 hours ago