पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, 288 लोगों व 170 वाहनों की हुई जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस द्वारा बुधवार को “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक संचालित किया गया।अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत करते हुए छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान भी किया गया।पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी के विरुद्ध कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके अतिरिक्त अवैध असलहा एवं मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर भी चेकिंग की गई।संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के समय सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।पुलिस द्वारा जनपद के कुल 17 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 288 व्यक्तियों एवं 170 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 02 वाहनों का चालान भी किया गया।जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा, शांति एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

3 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

25 minutes ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

12 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago