बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम विकास खण्ड शिवपुर में किसानों द्वारा पराली जलाने की अधिक घटनाएं आने के दृष्टिगत उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा ने शिवपुर की ग्राम आसवा मोहम्मदपुर पहुंचे। यहां पर राजस्व लेखपाल सत्यम साहू, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए राम प्रकाश मौर्य तथा राजेश वर्मा प्रधान तथा सैकड़ो किसानों के साथ पराली ना जलाए जाने की शपथ दिलाई तथा लोगों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव तथा खेतों की उर्वराशक्ति में कमी होती है फल स्वरुप खेत का उत्पादन कम होता जाता है।
जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से कहा कि पराली न जलाए अपितु इसे अपने खेतों में सड़ाकर खाद बनाएं और अधिक उत्पादन प्राप्त करें। उपनिदेशक कृषि ने इसी विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत अरनवा के कृषक दिलीप कुमार पुत्र रंजीत द्वारा पराली जलाई जाने पर रुपये तीस हजार का पर्यावरण अर्थदंड लगाया तथा भविष्य के लिए सचेत किया उपनिदेशक कृषि ने बताया कि आज पूरे जनपद में पराली जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सैकड़ों क्षेत्रीय किसानों, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी तथा अधिकारी और 200 से अधिक कृषि सखियां/ सीआरपी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को पराली जलाने से रोकने हेतु लोगों को जागरुक कर रहे हैं। डीडी एग्रीकल्चर ने बताया कि पराली जलाने वाले अब तक 20 किसानों पर 97500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है तथा उन्हें भविष्य के लिए सचेत किया गया है कि वह पराली कदापि न जलाएं। अन्यथा वे सभी सरकारी लाभों से वंचित हो जायेंगे।
छठ महापर्व पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था में जुटा पूरा प्रशासनिक अमला गोरखपुर(राष्ट्र…
1️⃣ सिस्टर निवेदिता (1867 - 1911): भारतीय आध्यात्मिकता की समर्पित साधिकासिस्टर निवेदिता का जन्म 28…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। संध्या में सरयू नदी के पावन तट पर आस्था और श्रद्धा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवाबगंज क्षेत्र में पूर्वांचल का महापर्व छठ पूजा के तीसरे…
महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर माँगा जाएगा सुख-समृद्धि का वरदान संत…
🌞 28 अक्टूबर 2025 का शुभ पंचांग: मंगलमय मंगलवार — जब भाग्य का द्वार खुलने…