ढलते सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित कर महिलाओं ने की आराधना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवाबगंज क्षेत्र में पूर्वांचल का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार की संध्या को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित कर व्रत-उपवास महिलाओं ने अपने पति पुत्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिये सूर्य देव से कामना किया ।नवाबगंज क्षेत्र में स्थित गांवों के छोटे-छोटे तालाबों के साथ पौराणीक पांडवों कालीन मंगली नाथ शिव मन्दिर के प्रांगण में स्थित मान सरोवर तक श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया जहां महिलाऐं पारंपारिक अनुसार सोलह सिंगार में सज कर सिर पर सुपली में फल-फूल, नारियल और ठेकुआ सजाएं हुऐ भक्तिमय मग्न में सूर्य देव की आराधना में विलीन रहीं। ढलते सूर्यास्त की लालिमा जब सरोवर व तालाबों के जल में प्रतिबिम्बित हुई तो पूरा वातावरण छठ मइया के गीतों से गूंज उठा भक्ति और आस्था से ओतप्रोत यह अद्भुत दृश्य देखकर सब मग्न मन में थे और सरोवर घाट पर महिलाऐं जल में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देतीं हुईं दिखाई दे रही थी, वहीं पुरुष श्रद्धालु दीप जलाकर घाटों के किनारे सजावट में लगे रहे। नवाबगंज क्षेत्र के अवधूत गांव, सद्धू गांव, रिक्खी गांव, सेमरा, महादेवा, रामनगर, जयमाल, बुद्धी गांव, हरिहरपुर, नंदा गांव, ढोड़े गांव, बीजे गांव सहित लगभग चार दर्जनों गांवों में छठ पूजा का महापर्व बडे धूमधाम से मनाया जाता है।
सभी जगहों पर प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पांडव कालीन पौराणिक प्राचीन मंगली नाथ सरोवर की प्रशासन की द्वारा सफाई व प्रकाश व्यवस्था में जुटी रही। बच्चों और बुजुर्गों में भी उत्साह का माहौल भी दिखाई दे रहा था।व्रत-उपवास महिलाओं ने बताया कि छठ मइया का यह व्रत केवल एक पूजा नहीं, बल्कि आत्म-संयम, शुद्धता और प्रकृति के प्रति आभार का पर्व है। मंगलवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जायेगा। ग्राम प्रधान रिंकू सिंह, पिंटू गुप्ता, बलवंत सिंह सहित समाजसेवी लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिये थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस फोर्स के साथ मंगली नाथ सरोवर पर मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

10 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

11 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

11 hours ago