जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को जन- जन तक पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत जिले में पदयात्राओं और जनसंवाद के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। सोमवार को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तैयारी बैठक में अभियान की रूप-रेखा तय करने के साथ संगठन की भूमिका और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने और एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता पदयात्राओं और जनसंवाद के माध्यम से जनता के बीच पहुंच कर तथ्यों के आधार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि महराजगंज में अभियान को संगठन की पूरी ताकत और व्यापक जन- भागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। पदयात्राओं के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। पार्टी राष्ट्र हित, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है। यदि विपक्ष को किसी संवैधानिक प्रक्रिया पर आपत्ति है तो उसे तथ्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे में अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद और जनसंपर्क के जरिए अभियान को व्यापक बनाया जाएगा।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया, जागरूक मतदाताओं और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास पर निर्भर करती है। इसके लिए मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना जरूरी है। एसआईआर को लेकर लोगों के मन में किसी तरह का भ्रम न रहे, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता तथ्यात्मक जानकारी के साथ जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए, वहीं मतदाता सूची में किसी भी अपात्र प्रविष्टि को नियमानुसार दुरुस्त किया जाना चाहिए।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, पनियरा नगर अध्यक्ष उमेश जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, सतीश मधेशिया और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरू सिंह ने भी विचार रखे।
इस दौरान जिला महामंत्री बबलू यादव, मधुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं शैलेश पाण्डेय, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभलक्ष्मी सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र खरवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल तथा मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, टाइगर तिवारी, अशोक पटेल और अभिषेक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…
सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…
मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…
लेखपालों से लेकर थानाध्यक्षों तक की तय होगी जिम्मेदारी, हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों…