महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौराहे पर शनिवार देर शाम मानवता और सतर्कता का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। स्थानीय पुलिस ने भटके हुए 14 वर्षीय किशोर को सुरक्षित परिजनों से मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूत्रों के अनुसार, किशोर गोरखपुर से यात्रा के दौरान रास्ता भटककर महराजगंज के बागापार पहुंच गया था। क्षेत्र में गश्त के दौरान चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनीष पटेल ने किशोर को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने तुरंत तकनीक का सहारा लेते हुए C-Plan ऐप की मदद से परिवार की जानकारी जुटाई और पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की।
खोजबीन में पता चला कि बालक का नाम गुलाम मोहम्मद, निवासी नागापार गांव, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें चौकी पर बुलाया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें – भारत ने 61 गेंदें शेष रहते जीता निर्णायक वनडे, दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया; यशस्वी का शतक चमका
परिवार ने अपने बच्चे को सकुशल पाकर राहत की सांस ली और महराजगंज पुलिस की संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस मानवीय कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीष पटेल, हेड कांस्टेबल अनवर अली और कांस्टेबल निरंजन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए बालक की पहचान से लेकर परिजनों तक पहुंचाने तक सराहनीय योगदान दिया।
महराजगंज पुलिस की यह पहल दिखाती है कि तकनीक के सही उपयोग और जिम्मेदार पुलिसिंग से किसी परिवार की चिंता कुछ ही मिनटों में दूर की जा सकती है।
ये भी पढ़ें – झोलाछाप सिस्टम बेलगाम: बिना मानक चल रहे दर्जनों निजी अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी से बढ़ रहा खतरा
लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…
फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…
अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…
कसारा गांव में दोबारा मेडिकल कैंप लगाने, व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश…
साकेत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा, भगवान राम और माता सीता पर कथित टिप्पणी से…