Categories: Uncategorized

नहीं थम रहा ऑटो स्टैंड टैक्स विवाद

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर पंचायत द्वारा लगाया गया ऑटो और ई रिक्शा पर टैक्स का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले ई रिक्शा संचालकों ने प्रदर्शन किया और अब पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर जय प्रकाश मद्धेशिया के नेतृत्व में सलेमपुर ऑटो चालकों ने पूरे नगर में ऑटो के साथ घूम कर प्रदर्शन किया जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान सलेमपुर नगर पंचायत की सड़को पर सिर्फ ऑटो
ही ऑटो नगर आ रहा था । सैकड़ो की संख्या में ऑटो चालक प्रदर्शन करते हुए तहसील में पहुंचे और तहसीलदार अलका सिंह को ज्ञापन सौंपा और मांग किया की विगत कई सालो से ऑटो और ई रिक्शा स्टेंडो से कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा था । वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान अधिशासी अधिकारी सलेमपुर द्वारा सलेमपुर नगर पंचायत में ऑटो और और ई रिक्शा टैक्स वसूली का फरमान जारी कर दिया जिसका ऑटो और ई रिक्शा चालक पुरजोर विरोध कर रहे है। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश मद्धेशिया ने ज्ञापन देते हुआ मांग किया की नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय उन्होंने वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के ऊपर गई गंभीर आरोप भी नगाये । जिसमे वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने ही रिस्तेदारो को ठेका देना घटिया निर्माण कार्य करवाना आदि सामिल है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

रिश्तों का खौफनाक अंत: प्रेमिका की चाची की मौत, चाचा अस्पताल में भर्ती, आरोपी की भी गई जान

foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…

2 hours ago

प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी 19 साल की छात्रा, तीन घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें

फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…

2 hours ago

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

4 hours ago