देवरिया पुलिस का सख्त लेकिन संवेदनशील अभियान, अपराधियों पर कसी नकेल

मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के जरिए देवरिया पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, 348 लोग व 216 वाहन जांचे


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस ने रविवार को व्यापक स्तर पर “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” संचालित किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक पूरे जिले में एक साथ चलाया गया।

ये भी पढ़ें – भाजपा बनी हिंदू महासभा : राजेन्द्र शर्मा का तीखा राजनीतिक विश्लेषण

अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों व थानाध्यक्षों ने सुबह की सैर पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों ने न केवल लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, बल्कि उनकी समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं। छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान कर मित्र पुलिसिंग की अवधारणा को और मजबूत किया गया।

ये भी पढ़ें – मनरेगा अनियमितता पर जिला प्रशासन सख्त, वसूली के आदेश

चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीमों ने चोरी की आशंका वाली गाड़ियों की जांच की, तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों, असलहा एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए तलाशी व पूछताछ की गई।
इस अभियान के तहत जनपद के कुल 22 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 348 व्यक्तियों और 216 वाहनों की जांच की गई। पुलिस की इस सक्रियता से आम नागरिकों ने स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस किया और इस पहल की खुलकर सराहना की।

ये भी पढ़ें – तहसील में चोरी की घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा, शांति व्यवस्था और जनता का विश्वास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में ऐसे जागरूकता व चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित समाज की स्थापना सुनिश्चित की जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

विकास के शोर में दबती आम जनता की आवाज, चमकते प्रोजेक्ट्स के बीच अनसुनी जिंदगियां विकास के दावों और आम आदमी की हकीकत पर एक गंभीर सवाल

डॉ. सतीश पाण्डेय महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)।विकास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य माना…

4 minutes ago

सिसवा राजा में गूंजेगा विष्णु महायज्ञ का दिव्य मंत्रोच्चार, 26 दिसंबर से 3 जनवरी तक भक्ति का महासंगम

कलश यात्रा, प्रवचन और विशाल भंडारे के साथ होगा भव्य आयोजन महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा…

5 minutes ago

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी डिजिटल उड़ान

आगरा की 104 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी आगरा(राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण युवाओं…

58 minutes ago

मदरसा परीक्षा 2026: ऑनलाइन आवेदन की तिथि में बढ़ोतरी

कम आवेदन मिलने पर परिषद का निर्णय लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश मदरसा…

1 hour ago

मनरेगा अनियमितता पर जिला प्रशासन सख्त, वसूली के आदेश

🔴 मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई: प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक के खिलाफ तहरीर, 7.80…

2 hours ago

भाजपा बनी हिंदू महासभा : राजेन्द्र शर्मा का तीखा राजनीतिक विश्लेषण

भाजपा बनी हिंदू महासभा — यह कथन केवल एक राजनीतिक आरोप नहीं, बल्कि आज की…

2 hours ago