Categories: Newsbeat

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार को साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में राहुल यादव ने प्रथम, विपिन कुमार तिघरा ने द्वितीय तथा विपिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सतीश चौथे और विनय पांचवें स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवा नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर एथलेटिक्स के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर सकते हैं।नीलमणि ने दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं का जायजा लेते हुए कहा कि मैदान में जरूरी सुधार के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं के लिए आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षित कोच की तैनाती के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने की बात कही। साथ ही युवाओं से नियमित अभ्यास करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

1 hour ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

1 hour ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

1 hour ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago