Categories: Uncategorized

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को देर सायं जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त जनपदीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।समीक्षा में परिवार सर्वेक्षण में जनपद देवरिया का प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाया गया। विकास खण्ड लार, देवरिया एवं बरहज के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को परिवार सर्वेक्षण कार्यों में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया तथा अवशेष बचे परिवार सर्वेक्षण का कार्य 15 दिवस के अन्दर पूर्ण कराने हेतु सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। डीबीटी योजना में कुल 155522 बच्चों के अभिभाव के खातों धनराशि शासन स्तर से प्रेषित कर दी गयी है। शेष 3059 नाट सीडेड एवं 3788 आधार जिनका अप्राप्त है, को एक सप्ताह के अन्दर पेंडिंग कार्य को पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी ने सभी खड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। पुनर्निमाण हेतु भवनों के निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था यू०पी०स्टेट कन्स्ट्रक्शन एण्ड इन्फास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कार्पोशन देवरिया को अनारम्भ 21 भवनों को तत्काल ले आउट कराने हेतु निर्देशित किया तथा 40 ले-आउट एवं 15 नींव स्तर के भवनों को 25 प्रतिशत से ऊपर निर्माण करने हेतु निर्देशित किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 25 नए अतिरिक्त कक्षा- पुनर्निमार्ण हेतु 93 प्राथमिक विद्यालय, 07 उच्च प्राथमिक का स्थलीय सत्यापन आख्या उपलब्ध करा दी गयी है जिसके आधार पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों का बाधित वेतन को अवमुक्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की गयी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्पिल ओवर से प्राप्त धनराशि से कुल 18 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण कार्य में 10 अतिरिक्त कक्षा कक्ष 25 प्रतिशत् एवं 6 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष 50 प्रतिशत् एवं 02 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष अनारम्भ पाये गये। अनारम्भ अतिरिक्त कक्षा-कक्ष को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कार्य प्रारम्भ कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्माण हो रहे अतिरिक्त कक्षा-कक्ष / नवीन प्राथमिक विद्यालयों के गुणवत्ता एवं तकनीकी जाँच हेतु विकास खण्डों में कार्यरत अवर अभियंता से जाँच कराने हेतु समिति गठित करने हेतु निर्देशित किया। अविद्युतीकृत परिषदीय विद्यालयों में 40 मीटर से दूर वाले 13 विद्यालयों का विद्युत संयोजन हेतु आगणन को सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। बच्चों का अवशेष आधार कार्ड 372 पाये जाने की दशा में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर शेष बच्चों का आधार नामांकन कराने हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में आई०पी० सी०सी०टी०वी० कैमरा आडियो के साथ लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षा मंत्री से मिला परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

पटना(राष्ट्र की परम्परा)परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवमनोनीत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी…

20 hours ago

सांध्य ‘नित्य हलचल’ पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ विश्व-रिकार्ड नारनौल/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणा की हिंदी-पत्रकारिता के…

20 hours ago

नीट संकट और परीक्षा-व्यवस्था की विश्वसनीयता

पारदर्शिता के नाम पर बार-बार टूटता भरोसा, और सुधार की अनिवार्य चुनौती नीट-2026 को लेकर…

20 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए 65 हजार रुपये

थाना चौक साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के खाते में लौटी धनराशि, पुलिस टीम…

20 hours ago

सड़क और नाली की समस्या से जूझ रही केवटलिया की जनता

सड़क के धंसने से हादसों का खतरा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगरपालिका स्थित केवटलिया की जनता सड़क…

20 hours ago

पुरुषोत्तम मास के स्वामी हैं भगवान विष्णु – आचार्य अजय

17 मई रविवार से शुरू होकर 15 जून सोमवार तक रहेगा पुरुषोत्तम मास सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र…

20 hours ago