छठ पूजा जाने के दौरान हादसा: कांग्रेस नेता की पत्नी बाइक से गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छठ पूजा मनाने के लिए मायके जा रही कांग्रेस नेता की पत्नी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोमवार को बरहज नगर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल उर्फ जीतू की पत्नी सुनीता जायसवाल (40 वर्ष) बाइक से पटना घाट की ओर जा रही थीं। नौकटोला मार्ग के समीप एक स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें – दिल्ली तिमारपुर मर्डर केस: घी, तेल और वाइन से रची साजिश — फॉरेंसिक साइंस की छात्रा ने UPSC अभ्यर्थी को दी दर्दनाक मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि उनकी पत्नी की स्थिति फिलहाल स्थिर है, और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

छठ पूजा के अवसर पर यात्रा के दौरान हुई इस दुर्घटना से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है।

Karan Pandey

Recent Posts

🚀 “जीरो बंधा से आसमान तक

उत्तर भारत में पहली बार 4 कैनसैट की ऐतिहासिक उड़ान, छात्रों ने रचा नया इतिहास”…

2 hours ago

पराली जलाने पर अब तक बीस कृषकों पर लगाया गया अर्थ दण्ड

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम विकास…

2 hours ago

बूढ़ी मांगे नाती , तरुनी मांगे बेटा , बिटिया जे मांगेली भाई _ भतीजा

संतति संरक्षण संवर्धन के तपपर्व सूर्यषष्ठी पर आस्था का अलौकिक माहौल नदी जलाशय पोखरा घाटो…

2 hours ago

सूर्य उपासना में डूबे विधायक जय मंगल कन्नौजिया — परिवार संग निभाई लोक आस्था की परम्परा

श्रद्धा, अनुशासन और लोक संस्कृति से सराबोर रहा छठ महापर्व का दृश्य महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

छठ पूजा 2025: बलिया में आस्था का सागर उमड़ा, घाटों पर गूंजे छठ मइया के जयकारे

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के ग्रामीण अंचलों में लोक आस्था के महापर्व छठ…

4 hours ago