पराली जलाने पर अब तक बीस कृषकों पर लगाया गया अर्थ दण्ड

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम विकास खण्ड शिवपुर में किसानों द्वारा पराली जलाने की अधिक घटनाएं आने के दृष्टिगत उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा ने शिवपुर की ग्राम आसवा मोहम्मदपुर पहुंचे। यहां पर राजस्व लेखपाल सत्यम साहू, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए राम प्रकाश मौर्य तथा राजेश वर्मा प्रधान तथा सैकड़ो किसानों के साथ पराली ना जलाए जाने की शपथ दिलाई तथा लोगों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव तथा खेतों की उर्वराशक्ति में कमी होती है फल स्वरुप खेत का उत्पादन कम होता जाता है।
जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से कहा कि पराली न जलाए अपितु इसे अपने खेतों में सड़ाकर खाद बनाएं और अधिक उत्पादन प्राप्त करें। उपनिदेशक कृषि ने इसी विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत अरनवा के कृषक दिलीप कुमार पुत्र रंजीत द्वारा पराली जलाई जाने पर रुपये तीस हजार का पर्यावरण अर्थदंड लगाया तथा भविष्य के लिए सचेत किया उपनिदेशक कृषि ने बताया कि आज पूरे जनपद में पराली जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सैकड़ों क्षेत्रीय किसानों, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी तथा अधिकारी और 200 से अधिक कृषि सखियां/ सीआरपी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को पराली जलाने से रोकने हेतु लोगों को जागरुक कर रहे हैं। डीडी एग्रीकल्चर ने बताया कि पराली जलाने वाले अब तक 20 किसानों पर 97500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है तथा उन्हें भविष्य के लिए सचेत किया गया है कि वह पराली कदापि न जलाएं। अन्यथा वे सभी सरकारी लाभों से वंचित हो जायेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

युद्धग्रस्त अरब देशों के पुनर्निर्माण में जुटेंगे यूपी के कुशल हा

खाड़ी देशों में रोजगार के नए अवसर, पूर्वांचल के युवाओं में बढ़ा उत्साह घनश्याम तिवारी…

40 seconds ago

मार्डन सिटी मांटेसरी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह बना प्रेरणा का केंद्र

देवरिया में प्रतिभा का सम्मान: मार्डन सिटी मांटेसरी इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावियों को मिला सम्मान…

4 hours ago

गोरखपुर: महिला हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार से किया गया था हमला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान…

6 hours ago

गोरखपुर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त संदीप यादव गिरफ्तार, धोखाधड़ी समेत कई मामलों में था आरोपी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत…

6 hours ago

छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,अब तो बिककर छप रहे, कलम है शर्मसार॥

✍️ डॉ. प्रियंका सौरभ सच की कीमत लग गई, बोली लगे बाज़ार,ख़बरों के भी दाम…

6 hours ago

गुजरात में ट्रेन से गिरकर गोरखपुर के युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार सदमे में

कौड़ीराम/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजपुर गांव निवासी एक…

6 hours ago