हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )
आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निर्मित गौशाला में पशुओं की देखरेख और साफ-सफाई की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। वर्तमान समय में गौशाला में करीब 70 पशु रखे गए हैं। इनकी देखभाल के लिए चार कर्मचारियों की तैनाती बताई गई है, लेकिन मौके पर निरीक्षण के दौरान केवल एक कर्मचारी मिला। मौके पर मौजूद कर्मचारी पृथ्वीनाथ ने बताया कि गौशाला में अभी हरे चारे का प्रबंध नहीं हो सका है। पशुओं को फिलहाल चोकर के माध्यम से ही खिलाया जा रहा है। वहीं, गौशाला परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इससे पशुओं में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। पशुओं की देखरेख, नियमित सफाई और चारे की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। गौशाला की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है।
कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…
मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…
फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…
सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…