खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा की देवरिया देहात मंडल, गौरीबाजार मंडल और बैतालपुर मंडल में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए Pawan Kumar Mishra, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार कृषि बजट में वृद्धि कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष का कृषि बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

“कम लागत, अधिक उत्पादन” पर जोर

पवन मिश्र ने कहा कि सरकार कम लागत और अधिक उत्पादन की नीति पर काम कर रही है। कृषि अनुसंधान और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का कृषि बजट खेती-किसानी को नई दिशा और नई गति देगा तथा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देगा।

ये भी पढ़े – पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

एसआईआर अभियान पर भी चर्चा

बैठक में एसआईआर अभियान पर चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ पर 50 नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और कृषि मंत्री को संबोधित धन्यवाद पत्र भी लिखा।

इस अवसर पर सुब्रत सिंह, कमलेश मौर्य, सत्येंद्र सिंह सोनू, अरुण मिश्र, आदित्य सिंह गोलू, विकास मणि त्रिपाठी, देवेंद्र राय, हरदेव सिंह, मंजेश कुशवाहा और अमरजीत मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post_18.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

33 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

1 hour ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

1 hour ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago