Categories: Uncategorized

कुकिंग एवं बेकिंग प्रशिक्षण का सफल समापन

बिछुआ/मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर के तत्वावधान में एक माह का कुकिंग एवं बेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 25 अगस्त से 25 सितंबर तक चला, जिसमें छात्र-छात्राओं को सीमित संसाधनों में विविध व्यंजन बनाने का अभ्यास कराया गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. पूजा तिवारी ने की। प्राध्यापक लीना निगम (उत्कृष्ट विद्यालय बिछुआ) मुख्य अतिथि तथा श्यामल राव विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत व्यंजन प्रतियोगिता से हुई, जिसका संयोजन डॉ. मनीषा आमटे ने किया। निर्णायक मंडल में लीना निगम, डॉ. नवीन कुमार चौरसिया और डॉ. कीर्ति डहरिया शामिल रहे।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/fake-inspector-and-constable-arrested/
नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने प्रशिक्षण का परिचय प्रस्तुत किया जबकि डॉ. अजीत डेहरिया ने स्वागत भाषण दिया। प्रशिक्षिका कुमारी पलक साहू ने प्रतिभागियों को केक, पेस्ट्री और फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया।
प्रतियोगिता में राजेश्वरी पंदराम प्रथम, फिजा शेख द्वितीय और खुशी देशमुख तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अंत में डॉ. ज्योति राजोरिया ने आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव के मार्गदर्शन और महाविद्यालय परिवार के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में वन दरोगाओं का सम्बद्धीकरण अधर में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में वन दरोगाओं के सम्बद्धीकरण का आदेश…

1 hour ago

लोहिया नगर में अधूरी नाली और सड़क से बढ़ा आक्रोश, जलभराव से परेशान लोग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र के लोहिया नगर मोहल्ले में नाली एवं सड़क निर्माण…

2 hours ago

अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला: सीरिया में ISIS पर US का बड़ा अटैक, कई ठिकाने तबाह

वॉशिंगटन/दमिश्क (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने सीरिया में आतंकी संगठन Islamic State (ISIS) के खिलाफ…

2 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में OL और ODL पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन…

2 hours ago

2026 पासपोर्ट रैंकिंग में भारत: संकेत, सबक और भविष्य की राह

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत की 10 पायदान की छलांग, कूटनीतिक सफलता या चेतावनी? वीज़ा-फ्री…

2 hours ago

T20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, वेदर और संभावित प्लेइंग 11

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें संस्करण में आज क्रिकेट जगत…

3 hours ago