शाहजहांपुर ( राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर किसानों को अनुदानित गेहूं का बीज वितरण शुरू नहीं हो पाया है। केंद्र पर भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण दूर-दराज से आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान घंटों इंतजार के बाद भी बीज नहीं ले पा रहे हैं।किसानों का आरोप है कि वितरण प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है और व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण से पहले किसानों की जमीन के अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ सही और जरूरतमंद किसानों तक पहुंच सके। हालांकि, इस प्रक्रिया में भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं।
गांव पिटरहाई के बुजुर्ग श्यामवीर सिंह ने बताया कि वे सुबह से गोदाम पर आए थे, लेकिन दोपहर में जब अंगूठा लगवाने का नंबर आया तो कर्मचारियों ने जमीन के अभिलेख न आने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। बाखरपुर के दृगपाल सिंह और अभिषेक यादव ने भी शिकायत की कि वे सुबह से बैठे हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
किसानों ने यह भी बताया कि कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर उनके लिए कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्हें पानी पीने के लिए भी दूर जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
इस संबंध में जब गोदाम प्रभारी अमन कुमार गुप्ता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…