कांग्रेस ही कर सकती है देश का चौमुखी विकास – विजयशेखर मल्ल

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष ने दिया संगठन को और मजबूत करने का निर्देश

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज तक देश में जो भी प्रगति हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है, पुनः कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का चौमुखी विकास हो सकता है।भाजपा ने देश की जनता को धोखा देने का काम किया है।उक्त बातें मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष से मिलकर उस क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होकर उसके निस्तारण कराने का काम करें। एसआईआर के बाद भी जिन मतदाता का नाम सूची में नही है तो उसका नाम दर्ज कराने के लिए काम करें। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है, संगठन पुनः नई ऊर्जा के साथ आगामी चुनाव में उतरेगा। जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के जनहितकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। बैठक जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सलेमपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक,बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,लार वजीर अहमद,भागलपुर डॉ रमेश कुशवाहा,बनकटा बृजेश यादव, भटनी धर्मवीर भारती,भलुअनी के के तिवारी ,परमानन्द प्रसाद,मोजाहिद लारी,सैयद फिरोज अहमद आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कटते जंगल रो रहे, काँपे सब जज़्बात।मानव अपने हाथ से, लिखता खुद की मात॥

धरती माँ की छाँव थे, हरियाले वनराज,इनके दम से जीवित है, जीव-जगत समाज।लोभ बढ़ा तो…

42 minutes ago

परीक्षा या कारोबार? पेपर लीक ने खोली शिक्षा तंत्र की सबसे खतरनाक परत

ब्लूटूथ, सॉल्वर गैंग और करोड़ों का खेल: भारत में एग्जाम माफिया का संगठित साम्राज्य पेपर…

19 hours ago

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, मेट्रो और आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…

1 day ago

तेल संकट, कमजोर रुपया और डगमगाते बाजार: क्या नई आर्थिक आंधी की आहट है?

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…

2 days ago

डिजिटल शिक्षा युग में चुनौती और समाधान: सीबीएसई की पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली पर व्यापक विश्लेषण

पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…

2 days ago

पुराने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी सख्त, रुद्रपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें पहुंची

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…

3 days ago