कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था स्पा और सेक्स का कॉकटेल, 12 गिरफ्तार

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने गढ़ रोड स्थित सम्राट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से एक बड़ा खुलासा किया है। यहां एफेबल डिजाइन्स कंपनी के नाम से चल रहे कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की आड़ में अवैध स्पा सेंटर और सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था।

शनिवार देर शाम नौचंदी थाना पुलिस और मेडिकल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारते हुए 12 लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में सेंटर का मालिक राजवीर, आठ युवतियां और चार युवक शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के नाम पर यहां लंबे समय से गुपचुप तरीके से स्पा चलाया जा रहा था, जहां ग्राहकों को मसाज के साथ देह व्यापार की भी सुविधा दी जा रही थी।

एसपी सिटी मेरठ ने बताया कि इस पूरे मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

तेंदुए के हमले में 4 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में दहशत

प्रतीकात्मक पौड़ी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तराखंड के पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में एक दिल…

2 hours ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार की सुबह 5…

4 hours ago

दुष्कर्म पीड़िता को जानते थे आरोपी, पिता की तहरीर पर दोनों गिरफ्तार

हरदोई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया…

4 hours ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार की सुबह…

4 hours ago

भोजपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

आरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार पुलिस ने शनिवार को भोजपुर जिले के शाहपुर इलाके…

4 hours ago

एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, 151 यात्रियों की जान बची

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया।…

4 hours ago