ओडिशा में बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन: ₹1.1 करोड़ के इनामी गणेश उइके समेत 6 नक्सली ढेर, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया बड़ी सफलता

कंधमाल/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को चकापाद थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके समेत कुल छह नक्सली मारे गए। यह ऑपरेशन राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अंजाम दिया गया।

₹1.1 करोड़ का इनामी था गणेश उइके

मारा गया नक्सली नेता गणेश उइके (69 वर्ष), प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य और ओडिशा में संगठन का प्रमुख था। प्रशासन ने उस पर ₹1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह मूल रूप से तेलंगाना के नलगोंडा जिले का निवासी था और पक्का हनुमंतु व राजेश तिवारी जैसे कई नामों से सक्रिय था।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। लंबे समय से फरार और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल गणेश उइके सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें – रेल हादसा: मानवरहित क्रॉसिंग पर गरीब रथ की चपेट में बाइक, पति-पत्नी और दो बच्चों समेत पांच की मौत

गृह मंत्री अमित शाह का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन को नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा,

“नक्सल मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। ओडिशा के कंधमाल में चलाए गए अभियान में केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत छह नक्सलियों को मार गिराया गया है। ओडिशा नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होने के कगार पर है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”

यह कार्रवाई देश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों के लिए एक अहम मोड़ मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें – बहराइच में हिंसक जंगली जानवर का हमला, बचाने गया दूसरा ग्रामीण भी घायल, जिला अस्पताल रेफर

Karan Pandey

Recent Posts

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा – गोविन्द मिश्र

युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर का हुआ संगठनात्मक समीक्षा सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।आज देश का…

4 minutes ago

दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

132 वाहनों का चालान, 2 वाहन सीज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम…

7 minutes ago

सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गुरुवार को सुशासन दिवस के…

10 minutes ago

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भगवान विष्णु की मूर्ति गिराने पर विवाद, भारत ने जताई चिंता; थाईलैंड ने दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भगवान विष्णु की…

16 minutes ago

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं…

20 minutes ago

8 साल बाद फिर गैंगवार: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरिद्वार जिला, लक्सर में अंधाधुंध फायरिंग

हरिद्वार (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आठ साल बाद एक बार फिर…

1 hour ago