एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कियासरकार के नियमों को तोड़कर चला रहे हैं विद्यालय
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जलालाबाद के मुख्य चौराहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संजय गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को दिन के 2:00 बजे एकत्र हुए, इसके बाद उन्होंने चौराहे पर प्रदर्शन करने के बाद सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका और सरकार से अनियमितताएं दूर करने के साथ ही प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग उठाई। छात्र नेता संजय गुप्ता ने बताया गांव पिटार मऊ में सरस्वती ज्ञान मंदिर संचालित है जिसमें तमाम अनियमिताएं हैं, उन्होंने उसको दूर करने के लिए कार्रवाई की मांग की मांग की है। छात्र नेता ने आरोप लगायाएक नाम से दो विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं, कक्षा 8 तक मान्यता,लेकिन 12 तक विधालय चलाया जा रहा है जो कि लोगों की आंखों में धुल झोखने के समान है। पहले विद्यालय से विधायक निधि संग्रह से निकला हुआ पैसा दूसरे विद्यालय सरस्वती ज्ञान मंदिर पीटारमउ में लगाया गया। पढ़ाने वाला कोई भी शिक्षक बीएड किया हुआ नहीं है। स्कूल के बिल्डिंग पूरी तरह तैयार नहीं है। क्लास में क्षमता से अधिक विद्यार्थी बैठाये जाते हैं।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…