नशेड़ी बेटे ने शिक्षिका मां की हत्या कर हुआ फरार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया में एक दर्दनाक घटना घटी। नशेड़ी युवक ने नशे के लिए पैसा न मिलने पर धारदार हथियार से अपनी मां की हत्या कर दी और घर में ही शव छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जाता है कि आरोपी बेटा नशे का आदी था और पैसे के लिए अक्सर मां झगड़ा करता था। मृतका एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी।
देवरिया खास बरई टोला मुहल्ले में वंदना जायसवाल पत्नी हरिश्चंद्र जायसवाल मकान बनवा कर रहती थी। वह एक प्राइवेट विद्यालय में अध्यापिका थी। उनके साथ उनका बेटा दीपक उर्फ हिंमाशु जायसवाल भी रहता था। दीपक को नशे का लत था और अक्सर अपनी मां से पैसे के लिए झगड़ा करता था। पड़ोसियों के मुताबिक दीपक अक्सर नशे में चूर रहता था और नशा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांगता था।
पैसा न मिलने पर वह मारपीट और हंगामा करता था। दीपक की आदतों के चलते अंजना जायसवाल परेशान रहती थीं। कई बार स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया था।लेकिन दीपक पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
दीपक नशे में अपने घर पहुंचा और अपनी मां से झगड़ा करने लगा। बताया जाता है कि इसी दौरान उसने धारदार हथियार से अपनी मां के सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और शव छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी समेत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिली है। मृतका का बेटा दीपक हत्या के बाद से फरार है। प्रथम दृष्टया दीपक ही अभियुक्त लग रहा है। परिजनों से तहरीर ली जा रही है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago