उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन संपन्न

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
पुरानी पेंशन सहित प्रदेश व जनपद स्तरीय विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ।धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक रामजन्म सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार धरना एवं ज्ञापन देने के पश्चात भी समाधान के विषय में कोई सार्थक और सकारात्मक प्रयास नहीं हुआ, जिससे माध्यमिक शिक्षकों में भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है। विभागीय भ्रष्टाचार एवं सरकार द्वारा शिक्षकों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण से शिक्षकों का सरकार के प्रति मोहभंग होता जा रहा है, उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक है उसको लेकर दम लेंगे। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से शिक्षकों की समस्याएं लंबित है, जनपद के विद्यालयों द्वारा आयकर रिटर्न के फार्म 16 की विसंगति को तत्काल दूर किया जाए ,जो वित्तीय घोटाला है और आयकर रिटर्न में पूर्व की स्थिति बहाल की जाए।कोषाध्यक्ष मुस्ताक अली मंसूरी ने कहा कि जनपद में शिक्षकों के अवशेष 2009 से लंबित पड़े हैं एवं आयोग से चयनित शिक्षकों के अवशेष का भुगतान नहीं हो रहा है जिसे तत्काल किया जाए। जिला मंत्री विनीत प्रताप राय ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से 16 सूत्रीय ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जा रहा है। जिसमें गांधी इंटर कॉलेज मारूफपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक अमरनाथ मिश्र के पेंशन और जीपीएफ के भुगतान, दुबारी इंटर कॉलेज के शिक्षक राजेंद्र सिंह के वेतन निर्धारण एवं अवशेष के भुगतान वर्षों से लंबित है, इसका तत्काल निस्तारण होना चाहिए। मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गिरि ने धरने का संचालन किया एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का धरने पर स्वागत किए और नारा दिए कि याचना नहीं अब रण होगा, संग्राम बड़ा भीषण होगा।धरने में माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, इंद्रासन सिंह ,प्रधानाचार्य जकाउल्लाह, गिरिजेश राय,डॉ.सुशील कुमार राय,डॉ.दिवाकर राय शर्मा, चन्द्रभूषण राय,अखिलेश विश्वकर्मा,कृष्ण मोहन सिंह, कमलेश कुमार, अमरनाथ मिश्र, सुभाष चंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह,अजय बहादुर सिंह, अनिल कुमार, इंद्र भूषण सिंह पटेल ,प्रभात कुमार राय, जन्मेजय सिंह, रमाकांत यादव, उदयवीर सिंह,पंकज पाण्डेय, योगेंद्र, डॉ.मुशीर अहमद सहित सैकड़ों शिक्षक धरना में उपस्थित थे ।अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ के माध्यम से प्रेषित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में मुफ्त कानूनी सहायता के लिए लगेगा मेगा शिविर, कई विभाग देंगे सेवाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ…

16 minutes ago

देवरिया में रोजगार के नए अवसर, युवाओं के लिए लगेगा बड़ा जॉब फेयर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…

23 minutes ago

निजी निवेश से विकसित होंगे एमएसएमई औद्योगिक पार्क, सरकार देगी आर्थिक सहायता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…

29 minutes ago

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

60 minutes ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

1 hour ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

1 hour ago