खाद्य पदार्थो की जाँच कर मिलावट के प्रति लोगो को किया गया जागरूक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। अंजनी कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर के द्वारा फूड सेफ्टी आन व्हील के माध्यम से गुरुवार को खाद्य पदार्थों की जाॅच /जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत, विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थो के नमूनों की जाॅच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों मे लेबलिंग तथा न्यूट्रीशन व फोर्टीफिकेशन सम्बन्धित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गयी।
सहायक आयुक्त ने बताया कि इंदरपुर, कप्तानगंज अंतर्गत मिठाई एवं नमकीन के 16 नमूने लिए गए जिसमें 10 नमूने सही व 06 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। इसी प्रकार मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट का एक नमूना लिया गया जो सही पाया गया। स्पाईस के 08 नमूने लिए गए जिसमे 06 सही व 02 विपरीत पाए गए। सिरियल (अनाज) के 09 नमूने लिए गए जिसमे 04 सही व 05 मानक के विपरीत पाए। अन्य खाद्य पदार्थ के 03 नमूने लिए गए जिसमे 02 सही व 01 मानक के विपरीत पाया गया।
उन्होंने बताया कि कुल 37 नमूनें संग्रहित किये गये जिसमें जाॅच के दौरान कुल 23 नमूना पास पाये गये, तथा 14 नमूनें फेल पाये गये। उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थो में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीको एवं पैक्ड खाद्य पदार्थ में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
फूड सेफ्टी आन व्हील पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवासतव, अनूसेवक सुनील कुमार यादव व लैब टेक्नीसियन सुश्री प्रीति चौबे सम्मिलित रहें। सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि फूड सेफ्टी आन व्हील 28 जुलाई तक प्रत्येक दिन सक्रिय रहकर सम्पूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं मौके पर खाद्य पदार्थो की जाॅच करेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

5 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

15 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

28 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

3 hours ago