उत्तर प्रदेश

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बंजरिया,पकड़ी और बभनौली पाण्डेय की टीमों ने हिस्सा लिया।
कड़े मुकाबले के बाद बभनौली पाण्डेय की टीम ने तीसरे प्रयास में मटका फोड़ कर शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के कप्तान संदीप पाण्डेय रहे, जबकि बंजरिया की उपविजेता टीम के कप्तान धन्नू कुमार रहे। प्रतियोगिता में मटका फोड़ने की सफलता अनुराग कुशवाहा ने हासिल की। कार्यक्रम में विजेता टीम को पुरस्कार वितरित करते हुए अतिथि युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से आपसी भाईचारा, सहयोग व खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। विशिष्ट अतिथि प्रशांत सिंह ने कहा कि खेल को कभी भी खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। सपा नेता अभय यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से सनातन धर्म व संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम के आयोजक अजय यादव,आकाश यादव, दुर्गेश गोड ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुलदीप यादव, जनार्दन पांडेय,नीरज पांडेय,अनुराग कुशवाहा, गोल्डेन पांडेय, महावीर पांडेय, अमन यादव, सुबाष गौंड़,सत्येन्द्र कुमार, राज यादव, चंदन कुशवाहा,करन कुशवाहा, विपिन यादव, सुमित यादव, नितेश गुप्ता,चंद्रभान गौंड़,बृजेश पांडेय, शेरू पांडेय, अंचल कुशवाहा,अनिरुद्ध यादव, सिद्धार्थ कन्नौजिया,दीना शर्मा,दीपक पांडेय, देवेन्द्र यादव, अमरजीत यादव,विस्सू कुशवाहा, बिस्सू यादव ,सतीश कन्नौजिया, भीम कन्नौजिया आदि प्रमुख रूप से सहयोग में शामिल हुए।

rkpshomnath

Recent Posts

गरबे का जोश, शरीर बेहोश! नौ दिन के डांस में घुटनों की निकली हवा

व्यंग्य-लेखक: संजय एम. तराणेकर (कवि, लेखक एवं समीक्षक) पहले गरबा माता की आराधना का माध्यम…

1 minute ago

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

9 hours ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

10 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

11 hours ago