संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य लंबित शिकायतों और प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक एनआईसी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी संदर्भों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी मामला डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और संदर्भ प्राप्त होते ही उनकी कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक भी बेहतर होना चाहिए। इसके लिए गुणवत्ता पूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की लापरवाही के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित होगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कर-करेत्तर राजस्व की भी समीक्षा की गई। आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देय वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकाय, खनन, मंडी समिति, बांट-माप और खाद्य सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की स्थिति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपेक्षित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र…