अशोक वाटिका और लंका दहन की लीला का मनोहारी मंचन

मुंगरा बादशाहपुर / जौनपुर श्री राम लीला कमेटी गुडहाई के तत्वावधान एवं डायरेक्टर लाल बहादुर सिंह के निर्देशन में चल रही ऐतिहासिक एवं मनमोहक रामलीला महोत्सव में मंगलवार को सीता खोज, अशोक वाटिका व लंका दहन लीला का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया गया। रामलीला महोत्सव का शुभारंभ वानर सेना द्वारा माता सीता की खोज से किया गया। वानर सेना को गिद्घराज से माता सीता का पता चलते ही वह समुंद्र पार करने का प्रयास करते है लेकिन जाने में असमर्थ हो जाते है। फिर जामवंत जी द्वारा हनुमान जी को उनका बल याद दिलाने के बाद आकाश मार्ग से अनेक बाधाओं को पार कर वे लंका पहुंच जाते है। वहां उनकी भेंट विभिषण से होती है। वह उन्हें सीता जी के अशोक वाटिका में होने की जानकारी देते हैं। इस बीच रावण-सीता में तीखा संवाद होता है। उसके पश्चात हनुमान जी वाटिका में पहुंचकर सीता जी को परिचय देते हैं। वह माता सीता को प्रभु राम की मुद्रिका देते हैं।सीता माता हनुमान जी से कहती हैं हे हनुमान
*लव निमेष परमानु जुग बरष कलप सर चंड।
भजसि न मन तेहि राम को कालु जासु कोदंड॥
हनुमान जी द्वारा वाटिका को तहस नहस करते समय रावण का पुत्र अक्षय कुमार मारा जाता है।
इसके बाद मेघनाद युद्ध करने पहुंचा। मेघनाद ने हनुमान जी को बांधकर रावण के दरबार में लाया। द्वारा हनुमान जी को रावण के दरबार में लाया जाता है। रावण हनुमान जी की पूंछ में आग लगवा देता है। वे अपनी पूंछ से पूरी लंका को जला देते हैं। जिसके बाद सीता जी से अनुमति और चूड़ामणि लेकर श्री राम के पास लौट जाते है।
व्यासग़दी पर जगदंबा जायसवाल व त्रिजुगी केसरवानी द्वारा पेश मंचन के बीच -बीच में संगीत, चौपाई व गायन का दर्शकों सराहना की। रामलीला में राम आलोक गुप्ता ,लक्ष्मण धर्मेंद्र गुप्ता ,सीता, शेरू गुप्ता ,अंगदमोनू गुप्ता, नल नील विष्णु,चंदन , हनुमान जी देवीप्रसाद गुड्डू व रावण कुलदीप गुप्ता ने भूमिका निभाई ।कार्यक्रम का संचालन राजीव गुप्ता (राजू) ने किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त , संगम लाल गुप्ता, विहिप नेता विशंभर दुबे, चेयरमैन शिव गोविंद साहू, आकाश गुप्ता (गोलू), क्रांति गुप्ता , विजय, राजेश व अजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे !

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

6 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago